डब्ल्यूएचओे के अनुसार पिछले हफ्ते किन देशों में दर्ज हुए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते (12-18 दिसंबर) जापान में कोविड-19 के सर्वाधिक 10,46,650 नए मामले दर्ज हुए। डब्ल्यूएचओे के अनुसार, इसके बाद इस मामले में रिपब्लिक ऑफ कोरिया (4,59,811), अमेरिका (4,45,424), फ्रांस (3,41,136) और ब्राज़ील (3,37,810) का स्थान रहा। डब्ल्यूएचओ ने रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान अमेरिका में कोविड-19 से सर्वाधिक 2,658 मौतें हुईं।
read more at Twitter


