गर्व का पल: 'आरआरआर' के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होने पर ऐक्टर राम चरण
अभिनेता राम चरण ने फिल्म 'आरआरआर' को 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिलने को गर्व का पल बताया है। उन्होंने फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली को लेकर ट्वीट किया, "आपको विश्व सिनेमा को फतह करते देखने का इंतज़ार है।" फिल्म 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म: गैर अंग्रेज़ी भाषा' और इसका गाना 'नाटू नाटू' 'सर्वश्रेष्ठ ऑरिजिनल सॉन्ग- मोशन पिक्चर' के लिए नॉमिनेट हुई है।


