कौन हैं महजबीन कोटवाला जिनसे कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने कथित तौर पर की है शादी?
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने कथित तौर पर मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से शादी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 'झलक दिखला जा 11' में धनश्री वर्मा के साथ काम कर चुकी हैं और मुनव्वर से उनकी मुलाकात कुछ महीने पहले हुई थी। बकौल रिपोर्ट्स, महजबीन का पहले तलाक हो चुका है और उनकी एक 10 साल की बेटी है।
read more at The Siasat Daily


