Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, पूजा में किया साष्टांग प्रणाम

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 1 May 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना करने के साथ ही वह आरती में भी शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया। वहीं, राष्ट्रपति ने हनुमान गढ़ी मंदिर में भी दर्शन किए और वह सरयू नदी के तट पर महाआरती में भी शामिल हुईं।