यूएस में पढ़ने के दौरान दूसरे बच्चों से न मिलना पड़े इसलिए बाथरूम में लंच करती थी: प्रियंका
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा है, "अमेरिका के स्कूल में पढ़ने के दौरान बाथरूम में लंच करती थी क्योंकि मैं बहुत घबराई हुई रहती थी।" उन्होंने कहा, "मुझे पता नहीं था कि कैफेटेरिया में जाकर किस तरह खाना लेना है...वेंडिंग मशीन से चिप्स लेने के बाद उसे बाथरूम में खाती थी...ताकि दूसरे बच्चों से न मिलना पड़े।"


