रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार हुए रूस के उप-रक्षा मंत्री को 2 माह की हिरासत में भेजा गया
रूस में कथित रिश्वत लेने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए उप-रक्षा मंत्री तिमुर इवानोव को कोर्ट के आदेश पर 2 महीने की हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट ने कहा, "दोषी साबित होने पर इवानोव को 15 वर्ष जेल की सज़ा होगी।" बकौल रिपोर्ट्स, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इवानोव को यूक्रेन युद्ध की ज़िम्मेदारी सौंपी थी।
read more at हिन्दुस्तान


