Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आर्यन खान के साथ सेल्फी में दिखे एनसीबी के गवाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 14 October 2021
महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में गवाह और खुद को प्राइवेट डिटेक्टिव बताने वाले किरण गोसावी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। एनसीबी द्वारा शाहरुख खान के बेटे आर्यन को हिरासत में लेने के बाद गोसावी आर्यन संग एक सेल्फी में दिखा था। राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने कहा था कि गोसावी बीजेपी से संबंधित है।