तीसरी बार माता-पिता बने ऐडम और बीहाटी, गायक पर लगा था पत्नी को धोखा देने का आरोप
अमेरिकी गायक ऐडम लीवीन की पत्नी बीहाटी प्रिंसलू ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। ऐडम और बीहाटी की पहले से 2 बेटियां (6 वर्षीय डस्टी रोज़ और 4 वर्षीय जिओ ग्रेस) हैं। गौरतलब है, ऐडम पर उनकी गर्भवती पत्नी को धोखा देने और समनर स्ट्रोह नाम की एक इंस्टाग्राम मॉडल के साथ विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगा था।
read more at The Independent


