एनआईए ने 19 ठिकानों पर छापेमारी कर आतंकी संगठन आईएस के 8 सदस्यों को किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को 19 ठिकानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएस के बल्लारी मॉड्यूल के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया। बकौल रिपोर्ट, ये सभी आईएस एजेंट देश में आतंकी विचारधारा और आतंक को बढ़ावा दे रहे थे। एनआईए ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की।
read more at X (formerly twitter)


