'वाईआरएफ' में इंटर्नशिप के दौरान ऐक्टर्स के लिए कॉफी ऑर्डर करती थी: परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) में इंटर्नशिप के दौरान वह ऐक्टर्स के लिए कॉफी ऑर्डर करती थीं। उन्होंने कहा, "मैंने रानी मुखर्जी के लिए फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा', दीपिका पादुकोण व नील नितिन मुकेश के लिए 'लफंगे परिंदे' और अनुष्का शर्मा व शाहिद कपूर के लिए 'बदमाश कंपनी' का प्रमोशन किया था।"


