जल्द भारत लाया जाएगा: गोल्डी बराड़ को यूएस में हिरासत में लिए जाने की पुष्टि कर सीएम मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया (अमेरिका) में हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "पंजाब में गैंगस्टर कल्चर जल्द ही समाप्त हो जाएगा। कुछ गैंगस्टर देश के बाहर बैठे हैं। गोल्डी को जल्द भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा और उसे कानून के अनुसार सख्त-से-सख्त सज़ा मिलेगी।"
read more at News24 हिंदी


