फिलीपींस के सैनिकों ने मुस्लिम विद्रोही समूह के 12 संदिग्ध सदस्यों को मार गिराया
फिलीपींस के सैनिकों ने दक्षिण फिलीपींस में एक हिंसक झड़प में 'बंगसामोरो इस्लामिक फ्रीडम फाइटर्स' नामक मुस्लिम विद्रोही समूह के 12 संदिग्ध सदस्यों को मार गिराया है। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, इस दौरान 7 सैनिक भी घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि समूह पर बम विस्फोट करने और उगाही करने का आरोप है।
read more at भाषा


