Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरप्पा को बीजेपी ने 6 वर्षों के लिए पार्टी से किया निष्कासित

short by विकास कुमार / on Monday, 22 April, 2024
कर्नाटक के पूर्व उप-मुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा को बीजेपी ने 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दरअसल, केएस ईश्वरप्पा ने हाल ही में शिवमोगा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया था। गौरतलब है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे व सांसद बीवाई राघवेंद्र को बीजेपी ने शिवमोगा से उम्मीदवार बनाया है।