एलआईसी ने भारत के सबसे बड़े आईपीओ की मंज़ूरी के लिए सेबी के पास जमा किए दस्तावेज़
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने रविवार को आईपीओ के लिए पूंजी बाज़ार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा किया। माना जा रहा है एलआईसी देश का सबसे बड़ा आईपीओ ला सकती है। डीआरएचपी के अनुसार, एलआईसी ₹10 फेस वेल्यू के 31.62 करोड़+ शेयर बेचेगी। सरकार इस आईपीओ के ज़रिए अपनी 5% हिस्सेदारी बेचने वाली है।
read more at हिन्दुस्तान


