ग्रीस में पिछले सप्ताह एक नाव के डूबने से 300 पाकिस्तानी प्रवासियों के मरने की है आशंका
पिछले सप्ताह ग्रीस में एक नाव के डूबने से लगभग 300 पाकिस्तानी प्रवासियों के मरने की आशंका है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने मानव तस्करी में लिप्त एजेंटों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा है कि उन्हें सख्त-से-सख्त सज़ा दी जाएगी। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारियों ने रविवार को 10 कथित मानव तस्करों को गिरफ्तार किया।
read more at हिन्दुस्तान


