ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर ओडिशा में युवक ने की अपने माता-पिता और बहन की हत्या
जगतसिंहपुर (ओडिशा) में एक कॉलेज के छात्र ने मंगलवार को अपने माता-पिता और बहन की पत्थर से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया, "21-वर्षीय सूर्यकांत सेठी ने अपने माता-पिता और बहन से इसलिए नाराज़ था क्योंकि वे उसे मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने से रोकते थे।" बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at जनसत्ता


