Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

QIP के ज़रिए ₹8,000 करोड़ जुटाएगी वेदांता, चुकाएगी कई कंपनियों का कर्ज़

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 17 July, 2024
अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड ने करीब ₹8,000 करोड़ जुटाने के लिए क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया कि वह इन पैसों का इस्तेमाल ओकट्री कैपिटल, डॉयचे बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का कर्ज़ चुकाने के लिए करेगी। कंपनी का क्यूआईपी खुल गया है और इसका फ्लोर प्राइस ₹461.26/शेयर तय किया गया है।