Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राघव चड्ढा के निलंबन की याचिका पर एससी ने राज्यसभा सचिवालय को जारी किया नोटिस

short by वरुण कुमार / on Monday, 16 October, 2023
'आप' सांसद राघव चड्ढा के राज्यसभा से निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राज्यसभा सचिवालय को नोटिस जारी किया। दरअसल, 5 सांसदों की सहमति के बिना उनके नाम सेलेक्ट कमिटी के लिए प्रस्तावित करने के आरोप में राघव को अगस्त में निलंबित किया गया था। मामला अभी संसद की विशेषाधिकार कमिटी के पास है।