मार्करम के डाइव लगाकर स्मिथ का कैच पकड़ने का वीडियो वायरल, आईसीसी ने कहा- एयर मार्करम
टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ को आउट करने के लिए दक्षिण अफ्रीकी एडेन मार्करम के डाइव लगाकर कैच पकड़ने का वीडियो वायरल हो गया है। आईसीसी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एयर मार्करम!" एक फैन ने लिखा, "क्या यह पक्षी है...नहीं, यह एडेन मार्करम हैं।" दूसरे ने लिखा, "कैच ऑफ द सेंचुरी।"
read more at जनसत्ता


