मलावी में चक्रवात 'फ्रेडी' से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 326
दक्षिण अफ्रीकी देश मलावी के राष्ट्रपति लैज़रस चकवेरा ने गुरुवार को कहा कि देश में चक्रवात 'फ्रेडी' के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 326 हो गई। उन्होंने कहा कि च्रक्रवात के कारण मकान, फसल, संपत्ति, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि को नुकसान हुआ है। बकौल राष्ट्रपति, विस्थापित होने वाले लोगों की संख्या दोगुनी होकर 1,83,159 हो गई है।
read more at Hindustan Times


