आरजेडी एमएलसी रामबली चंद्रवंशी की विधान परिषद सदस्यता हुई रद्द
बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने आरजेडी के एमएलसी रामबली चंद्रवंशी की विधान परिषद सदस्यता रद्द कर दी है। दरअसल, आरजेडी ने चंद्रवंशी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए सभापति से चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। चंद्रवंशी ने बिहार में जाति आधारित गणना को लेकर सवाल उठाए थे।
read more at News18 हिंदी


