फर्ज़ी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से चलने को लेकर मेघालय के डीजीपी के खिलाफ शिकायत दर्ज
मेघालय के एक निलंबित पुलिस अधिकारी जीके लांगराई ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) लज्जा राम बिश्नोई के खिलाफ फर्ज़ी नंबर प्लेट वाली गाड़ी इस्तेमाल करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, बिश्नोई ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह जांच के लिए तैयार हैं। बकौल बिश्नोई, सुरक्षा कारणों के चलते नंबर प्लेट बदली गई थी।
read more at Hindustan Times


