Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

short by रघुवर झा / on Friday, 24 May, 2024
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रामेश्वरम कैफे (बेंगलुरु) में हुए ब्लास्ट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हुबली (कर्नाटक) निवासी शोएब अहमद मिर्ज़ा उर्फ ​​छोटू (35) के रूप में हुई है और वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 5वां आरोपी है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी शोएब आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है।