Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओमीक्रॉन दुनियाभर के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है, हो सकते हैं गंभीर परिणाम: डब्ल्यूएचओ

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 29 November 2021
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के वैश्विक स्तर पर फैलने की आशंका है और यह दुनियाभर के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है जिसके 'गंभीर परिणाम' हो सकते हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा, "ओमीक्रॉन में स्पाइक म्यूटेशंस की अभूतपूर्व संख्या है।" यह वैरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में मिला था।
read more at Hindustan Times