शोएब मलिक ने बदला अपना इंस्टाग्राम बायो, सानिया मिर्ज़ा से तलाक की लगीं अटकलें
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपना इंस्टाग्राम बायो बदल दिया है जिसके बाद एक बार फिर पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा से उनके तलाक की अटकलें लगाई जा रही हैं। मलिक ने अपने बायो से 'सुपरवुमन सानिया मिर्ज़ा का पति' वाला हिस्सा हटा दिया है। गौरतलब है, सानिया और मलिक की 2010 में शादी हुई थी।
read more at ABP न्यूज़


