Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

युवा वैज्ञानिक जश्न मनाते दिखे, वे दुनिया बदल सकते हैं: इसरो की सफलता पर पूर्व पाक मंत्री

short by खुशी / on Wednesday, 23 August, 2023
चंद्रयान-2 की विफलता पर इसरो का मज़ाक उड़ाने वाले पूर्व पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कहा है, "इसरो के लिए यह एक बहुत बड़ा पल है।" उन्होंने कहा, "मैंने बहुत से युवा वैज्ञानिकों को इसरो के चेयरमैन सोमनाथ संग इस लम्हे का जश्न मनाते देखा। सिर्फ युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है। शुभकामनाएं!"