Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हार का डर कहां-कहां लेकर चला जाता है: राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर अनुराग ठाकुर

short by श्वेता भारती / on Friday, 3 May 2024
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा चुनाव-2024 लड़ने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "कुछ समय पहले तक राहुल कहते थे- डरो मत...अब डरकर कभी अमेठी से वायनाड (केरल) और कभी वायनाड से रायबरेली जा रहे हैं। यह दिखाता है कि हार का डर कहां-कहां लेकर जा रहा है।"
read more at X