Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में ग्रामीणों ने 2 चोरों को पकड़कर पीटा; एक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर

short by अनिल कुमार / on Saturday, 18 November, 2023
सीतामढ़ी (बिहार) में गुरुवार की रात को कपड़े की एक दुकान में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। बकौल रिपोर्ट्स, स्कॉर्पियो में 5 चोर आए थे जिनमें से 3 भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो के साथ ताला काटने वाला कटर बरामद किया है।