Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुझे बुलाया नहीं गया: वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ना जाने को लेकर कपिल देव

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 19 November, 2023
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने रिपोर्टर के सवाल 'आप वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल देखने स्टेडियम क्यों नहीं गए' पर कहा, "मुझे बुलाया नहीं गया इसलिए मैं नहीं गया।" उन्होंने कहा, "मैं तो चाहता था कि 1983 की वर्ल्ड कप की पूरी विजेता टीम को बुलाया जाता तो और भी बेहतर होता। लोग कभी-कभी भूल जाते हैं।"
read more at Times Now