धोखाधड़ी के आरोप में जेपी ग्रुप के संस्थापक की बेटी व दामाद गिरफ्तार
धोखाधड़ी व ग्राहकों के पैसे के गलत इस्तेमाल के आरोप में जेपी ग्रुप के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ की बेटी रीता दीक्षित और दामाद विजय कांत दीक्षित को गिरफ्तार किया गया है। वे नोएडा में जेसी वर्ल्ड हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के मालिक हैं। बकौल दिल्ली पुलिस, उन्होंने मॉल में दुकान देने के नाम पर 30 दुकानदारों से ₹12 करोड़ ठगे हैं।


