Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 22 May, 2025
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने गुरुवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। आरबीएसई के मुताबिक, साइंस स्ट्रीम में 98.43%, कॉमर्स स्ट्रीम में 99.07% और आर्ट्स स्ट्रीम में 97.78% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। वहीं, विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। यह परीक्षा 6 मार्च-9 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।