Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ सीएम ने बेमेतरा फैक्ट्री धमाके को लेकर दिए जांच के आदेश, मुआवज़ा किया घोषित

short by सौरभ भटनागर / on Saturday, 25 May, 2024
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा में शनिवार को बारूद बनाने की फैक्ट्री में हुए धमाके को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। सीएम ने हादसे में मारे गए एक मज़दूर के परिजन को ₹5 लाख और प्रत्येक घायलों को ₹50,000 मुआवज़ा देने का एलान किया है। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव के मुताबिक, और धमाके होने की आशंका है।
read more at X