Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अग्निवीर योजना में कई बदलाव कर सकती है केंद्र सरकार: रिपोर्ट्स

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 13 June 2024
रिपोर्ट्स के अनुसार, अग्निवीर योजना में केंद्र सरकार कई बदलाव कर सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, अग्निवीरों का सेवाकाल 4 साल के बजाय 8 साल हो सकता है और अग्निवीरों के लिए टेक्निकल सेवाओं (सिगनल्स और एयर डिफेंस जैसी सेवाएं) में आयुसीमा बढ़कर 23 साल हो सकती है। भारतीय सेना अब 60%-70% अग्निवीरों को स्थाई करने पर विचार कर रही है।