ऐक्टर तुषार कपूर का फेसबुक अकाउंट किया गया हैक
ऐक्टर तुषार कपूर ने सोमवार को बताया कि उनके निजी और सार्वजनिक फेसबुक अकाउंट हैक कर लिए गए हैं। तुषार ने 'X' पर पोस्ट किया, "मेरे सार्वजनिक और निजी दोनों फेसबुक अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है जिसके कारण मैं ऐक्टिव नहीं हूं। मेरी टीम और मैं अकाउंट पर नियंत्रण पाने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।"
read more at भाषा


