तेलंगाना में 16 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर हॉस्टल की 5वीं मंज़िल से कूदकर की आत्महत्या
हैदराबाद (तेलंगाना) में मंगलवार को 16-वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर एक कॉलेज के हॉस्टल की 5वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सप्ताह पहले मृतका के माता-पिता ने कॉलेज में उसका एडमिशन करवाया था। बकौल खबर, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और कथित आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
read more at लेटेस्टली


