आईआरडीएआई ने जीवन बीमा सेविंग पॉलिसी पर अनिवार्य की लोन देने की सुविधा
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने सभी जीवन बीमा सेविंग पॉलिसी पर लोन की सुविधा देना अनिवार्य कर दिया है। बकौल आईआरडीएआई, इससे पॉलिसीधारकों को नकदी संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। आईआरडीएआई ने पॉलिसी के नियमों और शर्तों की समीक्षा के लिए फ्री-लुक की अवधि को 15 दिनों से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया है।
read more at इंडिया टीवी


