अभिनेता टॉम क्रूज़ की बेटी सूरी ने अपने नाम से हटाया पिता का सरनेम
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज़ और अभिनेत्री केटी होम्स की बेटी सूरी क्रूज़ ने कथित तौर पर अपने नाम से पिता का सरनेम हटा दिया है। सूरी ने हाल ही में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और नाम से 'क्रूज़' हटाकर 'सूरी नोएल' लिख लिया। बकौल रिपोर्ट्स, केटी से तलाक के बाद सूरी और टॉम के बीच मनमुटाव चल रहा है।
read more at Hindustan Times


