बांग्लादेश के खिलाफ अजीब तरह से आउट हुए पाक बल्लेबाज़ सलमान अली आगा, छिड़ा विवाद
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ सलमान अली आगा के रन-आउट पर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, आगा जब क्रीज़ से बाहर थे तब उन्होंने अपनी ओर आई गेंद को उठाकर गेंदबाज़ को देना चाहा। इस दौरान गेंदबाज़ ने खुद गेंद उठाकर उन्हें रन-आउट कर दिया। इसे लेकर कुछ लोग बांग्लादेश की खेल-भावना पर सवाल उठा रहे हैं।
read more at X


