पुणे में क्लोरीन गैस रिसाव से मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती कराए गए 24 लोग
पुणे (महाराष्ट्र) के कोंढवा में गुरुवार देर रात क्लोरीन गैस के रिसाव से अफरा-तफरी मच गई और घटना में 4 बच्चों व दो दमकलकर्मियों सहित 24 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि सभी 24 लोगों की हालत स्थिर है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भंडारण सुविधा के संचालन और वैधता की जांच की जाएगी।


