Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिंकू सिंह को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए टीम में किया गया शामिल

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 23 January, 2024
भारतीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बताया है कि उन्हें अहमदाबाद (गुजरात) में 24 जनवरी से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे 4 दिवसीय मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। रिंकू ने पिछले साल अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ टी20I में डेब्यू किया था।