Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नई संसद का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर करेंगे तभी एआईएमआईएम समारोह में जाएगी: ओवैसी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 24 May, 2023
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति दोनों कार्यपालिका का हिस्सा हैं इसलिए उन्हें नई संसद का उद्घाटन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, "लोकसभा स्पीकर को संसद का उद्घाटन करना चाहिए, अगर पीएम इस बात पर तैयार हैं तभी एआईएमआईएम समारोह का हिस्सा होगी।" गौरतलब है, नई संसद का उद्घाटन पीएम 28 मई को करेंगे।