'तेज़ बॉल है ऋषभ, इस पर'...स्टंप माइक पर खुद से बात करते सुने गए पंत
लीड्स टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते समय भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत स्टंप माइक पर खुद से बात करते हुए सुने गए। उन्होंने कहा, "तेज़ बॉल है ऋषभ, मारना है तो सीधा लग जाएगा...इस पर...कुछ अलग करने की ज़रूरत नहीं।" गौरतलब है, मैच में पंत दोनों पारी में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने हैं।
read more at Hindustan Times


