Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आप तय नहीं करेंगे कि कौन डॉक्टर है: परिवार का मज़ाक उड़ाने वाले X यूज़र से ग्रैंडमास्टर विदित

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 4 July, 2025
चेस ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने हाल ही में 'डॉक्टर्स डे' पर परिवार की तस्वीर शेयर कर सभी को डॉक्टर बताया था। एक यूज़र द्वारा 'वास्तव में कोई भी डॉक्टर नहीं' कहकर ट्रोल किए जाने पर उन्होंने कहा, "आपके जैसे लोग यह तय नहीं करेंगे।" बकौल विदित, उनके पिता आयुर्वेद विशेषज्ञ हैं, मां कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं और पत्नी होम्योपैथी में एमडी हैं।
read more at X