राजस्थान में कांग्रेस की 7 गारंटियों वाले विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से 3 दिन पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस की '7 गारंटियों के लिए रजिस्ट्रेशन' से जुड़े विज्ञापन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस से आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल, विज्ञापन में 7 गारंटियों के रजिस्ट्रेशन के लिए मिस्ड कॉल नंबर दिया गया था।
read more at News18 हिंदी


