IIT जोधपुर में अंग्रेज़ी के साथ हिंदी में भी कराई जाएगी बीटेक की पढ़ाई
शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि आईआईटी जोधपुर में इस शैक्षणिक सत्र से बीटेक फर्स्ट इयर का कोर्स अंग्रेज़ी के साथ हिंदी भाषा में भी पढ़ाया जाएगा। मंत्रालय ने बताया, "सभी विद्यार्थी जिस भाषा में सहज हों उसमें सीख सकें इसलिए यह पहल की गई। दोनों सेक्शन में एक ही शिक्षक पढ़ाएंगे जिससे निरंतरता व गुणवत्ता बनी रहे।"


