अज़ान की तेज़ आवाज़ से छात्रों को पढ़ने में हो रही दिक्कत: दिल्ली पुलिस से BJP नेता
दिल्ली में बीजेपी निगम पार्षद रवि नेगी ने थाने जाकर पुलिस से मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की आवाज़ कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अज़ान की तेज़ आवाज़ से आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। उन्होंने दावा किया कि कई छात्रों के माता-पिता उनके पास शिकायत लेकर आए थे।
read more at हिन्दुस्तान


