Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

द कोरिया ने चीनी ऐप डीपसीक पर लगाया बैन, लोकल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया ब्लॉक

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 17 February 2025
दक्षिण कोरिया ने चीन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी डीपसीक के ऐप को अस्थाई रूप से अपने लोकल ऐप स्टोर से हटा दिया है। सरकार यह जांच कर रही है कि कंपनी यूज़र डेटा को कैसे संभालती है। डेटा सुरक्षा आयोग के मुताबिक, जब तक डीपसीक कोरियाई गोपनीयता कानूनों का पालन नहीं करती तब तक इसे डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।