राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर इंस्ट्रक्टर के 1,800 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने जूनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 1,821 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों में से 1,542 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों और 279 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 13 मार्च से 11 अप्रैल तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
read more at आरएसएसबी


