कारोबार में घाटे का सामना कर रहे दिल्ली के शख्स ने अपने 5 दिन के बच्चे को ₹1 लाख में बेचा
दिल्ली में कारोबार में घाटे का सामना कर रहे एक शख्स ने ₹1 लाख में अपने 5 दिन के बच्चे को बेच दिया। हालांकि, पुलिस ने फरीदाबाद (हरियाणा) से बच्चे को बरामद कर लिया है और इस मामले में पिता समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, 1 अप्रैल को बच्चे के गायब होने की सूचना मिली थी।


