एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट ने 8 साल की कानूनी लड़ाई के बाद किया तलाक का समझौता
अमेरिकी ऐक्ट्रेस एंजेलीना जोली और ऐक्टर ब्रैड पिट ने 8 साल तक कानूनी लड़ाई के बाद आधिकारिक रूप से तलाक का समझौता कर लिया है। जोली के वकील जेम्स साइमन ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की। जोली ने 2016 में एक प्लेन में उनपर पिट द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार के बाद तलाक के लिए अर्ज़ी दी थी।
read more at Hindustan Times


